इस शख्स ने 65 हजार किलोमीटर चलायी उल्टी कार, बना रिकॉर्ड, आप भी जानिए
हमेशा इंसान को आगे बढ़ने का शौक होता है। पीछे जाना किसी को पसंद नहीं, लेकिन एक ऐसा भी बंदा है जो पीछे जाते-जाते इतना आगे आ गया है कि अब लगभग उसे पूरा इंडिया जानने लगा है। भटिंडा पंजाब निवासी इस व्यक्ति का जुनून आगे नहीं पीछे जाने का है। भटिंडा के हरप्रीत देव पिछले 12 सालों से बैक गियर में गाड़ी चलाते हैं।
ये बताते हैं कि एक बार मैं कहीं गया था वहां गाड़ी खराब हो गई और बैक गियर में अटक गई। वहां कोई मिस्त्री भी नहीं था। काफी परेशान हुआ फिर बैक गियर में ही गाड़ी चलाकर आया। इसके बाद कॉन्फिडेंस आ गया। लेकिन पहले चोरी से चलाता था। खुद को परफेक्ट करने के बाद ही लोगों के सामने आया।
हरप्रीत अब तक करीब 65 हजार किलोमीटर गाड़ी बैक में चला चुके हैं। इनकी कार में चार रिवर्स गियर और एक फ्रंट गियर लगा लिया। जिसे उन्होंने मैकेनिकों की मदद से खुद ही तैयार कराया है। अपने इस टैलेंट को आगे बढ़ाने उन्होंने एक बैक गियर ड्राइविंग स्कूल भी खोला है जहां वे रिवर्स गियर की खूबियां बताते हैं। लोग उन्हें पीछे गाड़ी चलाते देखकर हैरान रह जाते हैं। इन्होंने अब तक 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से रिवर्स गाड़ी चलाई है। हरप्रीत का नाम वल्र्ड यूनिक रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज में हो चुका है।

No comments