Breaking News

बड़ी बहन को दिया धोखा ओर छोटी बहन से बनाये शारिरिक समंध

 पीलीभीत। एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर पहले बड़ी बहन से शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर उसको छोड़ दिया और छोटी बहन से दुष्कर्म करने लगा। दोनों बहनें भी प्लांट पर ही काम करती थी। प्लांट मालिक और उनके चालक ने भी आरोपी का ही पक्ष लेकर पीड़िताओं और उनके परिजनों को धमकाया। पीड़िताओं की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।


मामला पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव का है। निवासी महिला ने थाना सुनगढ़ी में तहरीर देकर कहा कि उनकी दो पुत्रियां गांव में ही लगे नेचुरल मिनरल वाटर प्लांट में काम करती थी। प्लांट के कर्मचारी रवि यादव निवासी ग्राम बल्हा थाना गुटइया जिला खगड़िया बिहार ने उनकी पुत्री को शादी करने का झांसा देकर 2020 में लॉकडाउन के दौरान शारीरिक संबंध बनाए।

इस दौरान वह गर्भवती हो गई।

जब उनकी पुत्री ने इसकी जानकारी दी तो उन्होंने भी रवि से बातचीत कर शादी करने को कहा। इसके बाद आरोपी टालमटोल करता रहा। इसी बीच आरोपी ने उनकी दूसरी पुत्री को भी झांसे में लेकर दुष्कर्म किया। शिकायत प्लांट मालिक अशोक मंडल निवासी आसाम चौराहा सुनगढ़ी से भी की। पर उन्होंने कर्मी की ही हिमायत की।

इसके बाद 18 मार्च 2021 को प्लांट मालिक का चालक सुरेश शर्मा घर आया कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मुख्य आरोपी समेत तीनों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, गाली गलौज और घर में घुसकर धमकाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि मुख्य आरोपी रवि यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


No comments