Breaking News

खाना खाने के बाद नही करना चाहिए यह काम

 आजकल देखा जाता हैं कि लोगों की दिनचर्या बेहद अव्यस्थित हो गई हैं। अधिक काम और कम समय के कारण यह असंतुलित दिनचर्या बिमारियों का कारण बन रही है।



 हर कोई अपन सुविधा के अनुसार काम करता हैं फिर चाहे वह उनके स्वास्थ्य के लिए सही हो या नहीं। ऎसी एक गलती हैं खाना खाने के बाद नहाने की जो कि शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक साबित होती हैं। आयुर्वेद के अनुसार हमें खाने के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए। ऐसा करने से पेट के चारो और रक्त प्रवाह बढ़ जाता है। साथ ही व्यक्ति की पाचन क्रिया भी धीमी हो जाती है।


अक्सर लोगों को ये तो पता होता है कि हमें खाना खाने के बाद नहीं नहाना चाहिए लेकिन इसके पीछे कारण क्या आप जानते हैं। दरअसल पेट के आस-पास का जो रक्त खाना पचाने में मदद करता है, वो नहाने की वजह से शरीर के अन्य भागों में चला जाता है जिसकी वजह से खाना ठीक से नहीं पच पाता।

शरीर के ऊपर जब पानी पड़ता है तो रक्त का प्रवाह अधिक मात्रा में शरीर के बाकी हिस्सों की तरफ बढ़ जाता है जिसकी वजह से हमारे दिमाग को उतना रक्त नहीं मिल पाता जितना उसको चाहिये। इससे हमें कई बार चक्कर या फिर बेहोशी की परेशानी हो जाती है। अपनी अच्छी हेल्थ बनाए रखने के लिए हमें खाना खाने के एक घंटे बाद तक नहाने से परहेज करना चाहिए।

No comments