Breaking News

Redmi Note 9 का नया वेरिएंट इस दिन हो गया है लांच जानें कीमत और फीचर्स

 चीन की दिग्गज टेक कंपनी Xiaomi अपने लोकप्रिय फोन Redmi Note 9 के नए वेरिएंट को लॉन्च करने की योजना बना रही है। हाल ही में इस अगामी वेरिएंट की कई रिपोर्ट लीक हो चुकी हैं। वहीं, अब एक और रिपोर्ट सामने आई है 



जिससे जानकारी मिली है कि रेडमी नोट 9 का नया वेरिएंट 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ ग्लोबल बाजार में दस्तक देगा। 

GSMArena की रिपोर्ट के मुताबिक, रेडमी नोट 9 के नए वेरिएंट को इस महीने सबसे पहले चीन के बाजार में उतारा जाएगा। इस नए वेरिएंट में यूजर्स को 6.67 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके अलावा ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है। आपको बता दें कि इससे पहले टेक टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने रेडमी नोट 9 के नए वेरिएंट के कैमरे का खुलासा किया था। डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, इस नए वेरिएंट में 108MP का कैमरा दिया जाएगा। यह सेंसर सैमसंग का ISOCELL HM2 सेंसर होगा।

Redmi Note 9 के नए वेरिएंट की कीमत 

Redmi Note 9 के नए वेरिएंट की कीमत और लॉन्चिंग को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों में इस फोन की लॉन्चिंग, कीमत और फीचर से जुड़ी जानकारी साझा कर सकती है।

बता दें कि शाओमी ने जुलाई में Redmi Note 9 स्मार्टफोन को भारत में पेश किया था। अब यह स्मार्टफोन 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारतीय बाजार में उपलब्ध है। फीचर की बात करें तो Redmi Note 9 स्मार्टफोन 6.53 इंच फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही इस फोन को MediaTek Helio G85 प्रोसेसर का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा इस फोन में 5020mAh की बैटरी के साथ कुल पांच कैमरे दिए गए हैं।

इस फोन के रियर पैनल पर चार कैमरे जबकि फ्रंट पैनल पर एक कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके रियर पैनल में 48MP का लेंस, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP का माइक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा। साथ ही फ्रंट फेसिंग कैमरे के तौर पर 13MP का कैमरा दिया गया है।

No comments