कौन करता है आपके पीठ पिछे बुराई पता लगाने के लिए करें यह काम
ज्यादातर लोगों के साथ ऐसा होता है कि जब वह जल्दी जल्दी में तैयार होते हैं तो कपड़ा उल्टा पहन लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका क्या मतलब होता है यदि गलती से उल्टी कपड़े पहनने तो आपको खुश हो जाना चाहिए आपको जल्दी ही कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है इसका मतलब है कि आपका भाग्य अब कुछ अच्छा होने के लिए बदलने वाला है। इसके आलावा यदि आपके कान में खुजली हो रही है
तो समझ लीजिये की कोई आपके बारे में बातें कर रहा है अगर आपके बाए कान में खुजली हो तो समझें कि आपके बारे में अच्छी बातें की जा रही है और अगर आप के दाएं कान में खुजली हो तो समझ लीजिए कि कहीं कोई आपकी बुराई कर रहा है।
अगर आप किसी महत्वपूर्ण कार्य से घर से बाहर जा रहे हैं और रस्ते में आपको गौ माता मिल जाए तो यह आपके काम की पूर्णता का संकेत देती है। मान सकते हैं कि सौभाग्य आपके दरवाजे पर दस्तक दे चुका है। तो वहीं कई बार ऐसा होता है कि आप कहीं खड़े हो और चिड़िया अपना अपशिष्ट गिराते हुए आपके सिर के ऊपर से गुजर जाती है तो आपको बहुत गुस्सा आता है लेकिन बता दें ये कि अच्छी चीजों की शुरुआत की निशानी है या फिर अगर चिड़िया आप की बालकनी में आकर चहकने लगे और रोजाना आपके घर में आकर दाना पानी चुगने लगे तो ये शुभता की निशानी है इसका मतलब ये भी होता है कि जल्दी आपको कोई शुभ अवसर मिलने वाला है।
यही नहीं अगर कोई रंग बिरंगी तितली उड़ती हुई आपके घर की तरफ आ जाए तो समझ लीजिए कि आपको अपनी लव लाइफ से संबंधित कोई अच्छी खबर मिलने वाली है और यदि तितली काले रंग की हो तो समझ लें कि आप करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने वाला है।बता दे तितली को पकड़ने या फिर मारने का प्रयास नहीं करना चाहिए नहीं तो आपका भाग्य दुर्भाग्य में बदल सकता है।
साथ ही अगर आपको कभी रास्ते में सांप देखने को मिल जाए या फिर घर में कहीं से सांप निकल आए तो माना जा सकता है कि आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण होने वाला है माना जाता है कि दिखने वाला सांप जितना अधिक जहरीला होगा आपका भाग्य उतना ही अधिक चमकेगा। वही अगर किसी भी त्यौहार या शुभ मौके पर आपको कोई बिन मांगे गिफ्ट मिल जाए तो इसका मतलब है कि मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान है और आने वाले वक्त में आपके धन के भंडार भरने वाली है कई बार कुछ लोग दीपावली के अवसर पर आपको चांदी का उपहार देते हैं यह मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत माना जाता है।

No comments