भारत में Oppo Reno 5 Pro 5G शानदार स्मार्टफोन हो गया है लांच ,जानें कीमत और फीचर्स
भारत में Oppo Reno 5 Pro 5G का लॉन्च आज 18 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे IST होने जा रहा है
कंपनी ने घोषणा की है। वहीं पिछले महीने ओप्पो रेनो 5 की सीरीज़ जैसे Oppo Reno 5 5G, Oppo Reno 5 Pro 5G, और Oppo Reno 5 Pro + 5G ने चीन में अपनी शुरुआत कर ली थी। और Oppo Reno 5 4G वेरिएंट को कुछ दिनों पहले वियतनाम में लॉन्च किया गया था।
ख़बरों के मुताबिक अभी Oppo Reno 5 Pro 5G को ही भारत में लॉन्च किया जा रहा है। लेकिन संभव है कि कंपनी जल्द ही भविष्य में देश में अन्य मॉडल लॉन्च करे। बता दें, इस स्मार्टफोन को आप फ्लिपकार्ट से भी खरीद सकते हैं।
स्मार्टफोन की खासियत
चीन में लॉन्च किए गए वेरिएंट के अनुसार, ओप्पो रेनो 5 प्रो 5 जी में ये फीचर्स मिल सकते हैं-
- 55 इंच का फुल एचडी + AMOLED स्क्रीन होने की उम्मीद है।
- इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा,
- स्मार्टफोन एंड्रॉइड 11-आधारित ColorOS 1 पर चलेगा,
- 4,350 एमएएच की बैटरी के साथ पैक किया जाएगा,
- रियर पर एक क्वाड-कैमरा सेट होगा,
- इसमें 64 मेगा पिक्सेल्स का प्राइमरी कैमरा,
- 8 MP का अल्ट्रावाइड सेंसर,
- 2 MP का डेप्थ और 2 MP का मैक्रो लेंस होगा,
- स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा 32 MP का होगा,
- फोन में एक सेल्फी शूटर होगा जो इसके डिस्प्ले में एम्बेडेड होगा,
- यह 4,350 mAh की बैटरी के साथ आएगा जो 65W SuperVOOC 0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
भारत में Oppo Reno 5 Pro 5G दो कलर ऑप्शन ब्लैक और ब्लू में उपलब्ध होगा। ये लॉन्च इवेंट दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा। इस देखने के लिए आप कंपनी के YouTube चैनल और सोशल मीडिया हैंडल पर ईवेंट लाइवस्ट्रीम पर जा सकते हैं। आप नीचे दिए गए लिवेस्ट्रीम लिंक पर भी टैप कर सकते हैं।

No comments