Breaking News

अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ने समुंदर किनारे सफेद शर्ट में गिराई बिजलियां वायरल फोटो

 बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया और अयानी इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने स्टाइल को लेकर छाई हुई हैं। जॉर्जिया एंड्रियानी अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह समुद्र किनारे व्हिट शर्ट में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में सुपर मॉडल जॉर्जिया और नारानी का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। उनकी इन तस्वीरों को लेकर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। 



जॉर्जिया एंड्रियानी लेटेस्ट फोटोशूट में समुद्र के किनारे पोज देती हुई नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "समुद्र के किनारे पर आपको ढूंढ रही हूं।" तस्वीरों में मॉडल और एक्ट्रेस जॉर्जिया व्हाइट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं, जिसमें उनका स्टाइल काफी जबरदस्त लग रहा है। वहीं, फोटो में एक्ट्रेस का पोज भई तारीफ के लायक है। खास बात तो यह है कि कुछ ही देर पहले शेयर की गई इन तस्वीरों को अब तक 29 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। 


बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपने अंदाज से यूं सबका ध्यान खींचा हो। जॉर्जिया एंड्रियानी के करियर की बात करें तो हाल ही में वह मीका सिंह के साथ उनके एल्बम सॉन्ग 'रूप तेरा मस्ताना' में भी नजर आई थीं, जो काफी हिट हुआ था। इसके अलावा जॉर्जिया बॉलीवुड एक्टर श्रेयास तलपड़े के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। इससे पहले जॉर्जिया ने तमिल वेब सीरीज 'कैरोलिन एंड कामाक्षी' में एक इटालियन एजेंट की भूमिका निभाई थी।

No comments