प्रियंका चोपड़ा के नए फोटोशूट हो रहे हैं वायरल, लोग देखकर हुए दीवानें
बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी कुछ तस्वीरों की वजह से चर्चा में हैं | इन्टरनेट पर प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं | आपको बता दूँ, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया है, जिसकी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में चर्चा हो रही है और इसकी वजह है
इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा का बदला हुआ लुक | तस्वीरों में प्रियंका बिल्कुल अलग ही अंदाज में दिख रही हैं | उनकी ड्रेस ही नहीं, बल्कि हेयर-स्टाइल भी काफी अलग है | यही वजह है की हर तरफ उनके फोटोशूट की चर्चा हो रही है
तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के बाल काफी छोटे नजर आ रहे हैं | लेकिन, उनके ऊपर काफी जंच रहे हैं | सभी तस्वीरों में प्रियंका अलग-अलग कलर के आउटफिट्स में नजर आ रही हैं | तथा सभी आउटफिट्स में वो कमाल की लग रही हैं | उनका नया हेयरस्टाइल भी उन्हें सूट कर रहा है | तस्वीरों में वो काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं और शानदार पोज दे रही हैं
आपको बता दूँ, प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर खुद ही ये तस्वीरें शेयर की हैं | जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है | हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा को उनके लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते देखा गया है | इससे पहले भी उनके लुक चर्चा में रह चुके हैं

No comments