Breaking News

यहां दो लड़कियों के समलैंगिक विवाह करने पर मचा हड़कंप बुलानी पड़ी पुलिस जानिए

 अक्सर हम सुनते हैं प्यार अँधा होता है लेकिन इस कहावत को सच कर देने वाली एक खबर सामने आयी है। उत्तर प्रदेश में समलैंगिक विवाह करने पर हंगामा हुआ और जोड़े को पुलिस सुरक्षा मांगने पर मजबूर होना पड़ा। शादी करने वाली लड़कियों में से एक फतेहपुर की रहने वाली है और दूसरी कानपुर की है।

लड़कियों ने किया समलैंगिक विवाह:

पिछले हफ्ते ही इन दोनों लड़कियों ने शादी कर ली थी। इसमें फतेहपुर की कोमल, कानपुर की पूनम की पत्नी है। कोमल और पूनम ने सोमवार को सदर थाने में पहुंचकर सुरक्षा पाने के लिए लिखित आवेदन दिया। एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वे कोई भी कार्रवाई करने से पहले खतरे की स्थिति का आंकलन करेंगे।

लड़कियों ने लगाया ये आरोप:

वहीं पूनम की मां ने कहा कि वह इस शादी को स्वीकार करने के लिए तैयार थीं और यह जोड़ा उनके साथ रह सकता है। हालांकि, लड़कियों ने आरोप लगाया है कि यह उन्हें कानपुर ले जाने और फिर वहां जाकर उन्हें अलग करने के लिए एक चाल है।


No comments