Breaking News

भारत के सबसे रहस्यमई किले, जिनके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे

बांधवगढ़ किला, मध्यप्रदेश : ये किला मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में इस्थित है। इस किले की गिनती भी भारत के अद्भुत और रहस्यमई किलो में होती है। इस किले में भगवान विष्णु की एक विशालकाय मूर्ति मौजूद है।


ये किला बांधवगढ़पहाड़ पर इस्थित है इसी लिए इसका नाम बांधवगढ़ किला है। इस किले का निर्माण आज से लगभग 2000 साल पहले करवाया गया था। लोगों की माने तो ये किला ही नहीं पूरा पहाड़ ही रहस्यमई है। ऐसा कहा जाता है कि इस किले को रीवा के राजा विक्रमादित्य सिंह ने बनवाया था। इस किले का नाम शिवपुराण में मिलता है।


इस किले में अंदर जाने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता है जो घने जंगलो के बीच से होकर जाता है। इस किले के अंदर एक सुरंग बनी हुई है जो सीधे रीवा निकलती है। किले की सीमा में ही भगवान विष्णु की बारह अवतारों की प्रतिमाएँ हैं। ऐसी कहानी भी मशहूर है कि भगवान राम ने लंका से लौटने के बाद लक्ष्मण के लिए इस किले का निर्माण करवाया था।


इस बात में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि नहीं होती है। इस किले के आसपास के जंगलो में बहुत सारे जंगली जानवर घूमते हैं। इस किले के अंदर 7 ऐसे तालाब भी मौजूद हैं जो आज तक कभी सूखे नहीं हैं। इस किले की देख रेख अब प्रशासन द्वारा की जाती है। रास्ता खराब होने की वजह से इस किले में अब अंदर जाने पर रोक लगा है।

No comments