व्हाट्सएप यूजर्स को निशाना बना रहे हैं चीनी हैकर्स
भारत में अपनी नई यूजर डाटा पॉलिसी को लेकर परेशानी झेल रहे इंस्टैंट मेसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई है।
नई दिल्ली के थिंक टैंक साइबरस्पेस फाउंडेशन ने कहा है कि चीन के हैकर्स पार्ट टाइम जॉब का वादा करके भारतीय व्हाट्सऐप यूजर्स को निशाना बना रहे हैं। व्हाट्सऐप पर आ रहे ऐसे मेसेज में एक लिंक दिया जाता रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति हर दिन महज 10 से 30 मिनट काम करके 200-3000 रुपये की कमाई कर सकता है
फाउंडेशन ने कहा कि व्हाट्सऐप पर भेजे रहे संदेश में कई लिंक अटैच किए जा रहे हैं। ऐसे लिंक यूजर्स को एक कॉमन यूआरएल पर ले जाते हैं। इसमें हर लिंक कई मेसेजेस में भेजा रहा है। ये पाया गया है कि एक ही लिंक सभी दूसरी तरह के लिंक के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इन लिंक्स को व्हाट्सऐप के जरिये हर क्षेत्र और अंग्रेजी को छोड़कर हर भाषा में री-डायरेक्ट किया जा सकता है। हर लिंक यूजर को एक ही सोर्स तक ले जाता है। हालांकि, एक लिंक दूसरे यूआरएल और नए आईपी एड्रेस पर ले जा रहा है, जो चीन की कंपनी अलीबाबा क्लाउड से संबंधित है।

No comments