Breaking News

तेलुगू अभिनेत्री विजयाशांति कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होंगी

 इन दिनों हर चुनाव में भाजपा का परचम लहरा रहा है। इसको देखते हुए भागों में खलबली मची हुई है। दक्षिण भारत की एक और अभिनेत्री ने भाजपा का दामन थामने का निर्णय लिया है। तेलुगू अभिनेत्री विजयाशांति ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर भाजपा में शामिल होने की इच्छा जता दी। ख़बरों के मुताबिक वह सोमवार को भाजपा में शामिल होंगे।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होंगे

तेलुगू अभिनेत्री विजयाशांति की एक प्रकार से यह होमवापसी होगी। उन्होंने भाजपा से ही अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। 

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा के जबर्दस्त प्रदर्शन के बाद अब अभिनेत्री ने घर वापसी की तैयारी की है। इससे पहले तेलुगू अभिनेत्री खुशबू भी भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। तनाव भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे।

No comments