केवल एक रात के लिए ही शादी करते हैं किन्नर जानिए इसके पीछे का रहस्य
धरती पर स्त्री और पुरुष से हटकर भी एक प्रजाति होती है जिसे किन्नर कहा जाता है। आप लोगों ने अक्सर इन्हें शादी, विवाह, बच्चों के जन्म आदि मौकों पर शिरकत करते हुए देखा होगा। हमारे धर्म ग्रंथों में इन्हें सम्मानित स्थान दिया गया है। महाभारत में उल्लेख मिलता है कि अर्जुन भी एक शाप के कारण साल भर किन्नर रूप में रहे थे। आमतौर पर यह माना जाता है कि किन्नर विवाह नहीं करते। लेकिन कम लोगों को पता है कि किन्नर भी शादी करते हैं और इनकी शादी आम लोगों से अलग होती है। इनकी शादी जीवन भर के लिए नहीं बल्कि महज एक रात की होती है। एक रात में ही यह सुहागन से विधवा बन जाते हैं।
किन्नर केवल एक रात के लिए अपने भगवान से विवाह करते हैं। उसके अगले दिन ये खुद को विधवा कर लेते हैं। इनके भगवान हैं अर्जुन और नाग कन्या उलूपी की संतान इरावन जिन्हें अरावन के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर के पुजारी इन्हें मंगलसूत्र पहनाते हैं।

No comments