Breaking News

अगर है सर दर्द की समस्या तो करें यह घरेलू उपाय

 आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान होना आम बात है। इस गर्मी और उमस के मौसम में थकान की वजह से सिर में दर्द होने लग जाता हैं जो कि लम्बे समय तक परेशानी बना रहता हैं। इस सिरदर्द की वजह से किसी भी काम में मन नहीं लग पाता हैं और व्यवहार में चिडचिडापन होने लग जाता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि जल्द ही इस सिरदर्द से निजात पाया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे बेहतरीन नुस्खे लेकर आए है जिनकी मदद से मिनटों में सिरदर्द से राहत प्राप्त होगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...


- अगर सिर दर्द की समस्या लगातार होती हो तो सुबह सेब पर नमक लगाकर खाली पेट खायें। इसके बाद गुनगुना दूध पी लें। कुछ दिनों तक इसका सेवन करने से सिर दर्द से छुटकारा मिल सकता है।




- तुरंत सिर दर्द से राहत के लिए एक साफ कपड़े में बर्फ का टुकड़ा बांध लें और 10 मिनट तक सिर पर रखने और हटाने से राहत मिलेगी।

- सिर में भारीपन रहता हो तो लौंग, इलांयची और अदरक डालकर चाय बनायें और पीयें।

- सिर दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए लौंग के पाउडर में नमक मिलाकर पेस्ट बनायें और दूध के साथ पियें। कुछ मिनटों में सिर दर्द कम हो जाएगा। लौंग पीसकर सिर पर लेप भी लगा सकते हैं।

No comments