मोनी रॉय का दिखा लेटेस्ट फोटोशूट में दिलकश अंदाज इंटरनेट पर वायरल हो रही फोटो
एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने अपना फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रही हैं।
इन तस्वीरें में मौनी रॉय काफी खूबसूरत लग रही हैं। इन फोटो में मौनी रॉय बैठकर अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।
मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो कुछ ही दिनों पहले उनकी वेब सीरीज 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' रिलीज हुई है और उनके काम को भी पसंद किया जा रहा है। मौनी रॉय स्टारर यह सीरीज क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है।
एक्ट्रेस के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। एक्ट्रेस फिल्म मेड इन चाइना में भी नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक्टर राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। मौनी रॉय रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाली हैं।





No comments