जानिए सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के गजब फायदें
नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही कई तत्व पाएं जाते है जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर यह पेय सेहत और सौंदर्य से जुड़े इतने फायदे देता है, जितने आप सोच भी नहीं सकते। नींबू पानी पीने से आप पेट संबंधित कई परेशानियों से निजात पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं नींबू पानी पीने से क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं -
1.यदि आप दिनभर फ्रेश महसूस करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना नींबू पानी पीना चाहिए। यह आपको फ्रेश रखता हैं।
इसलिए अपनी आदत बनाए की नियमित रूप से नींबू पानी का सेवन करें। सुबह उठकर खाली पेट नींबू पानी पीने से आपके शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, नींबू पानी एक बढ़िया डिटक्स ड्रिंक हैं।
2.आपकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नींबू पानी बहुत कारगर है। यह त्वचा को फायदा पंहुचाता है। नियमित इसे पीने से चेहरे पर ग्लो आता है। रोजाना नींबू पानी पीने से पेट पर जमी अतिरिक्त चर्बी भी कम होती है, जिससे आप अपने वजन को आसानी से कम कर सकते हैं।
3.डायबिटीज के रोगियों के लिए मीठी चीजों का सेवन करना मना होता है। जिस वजह से कई फलों का सेवन नहीं कर पाते क्योंकि फलों में प्राकृतिक रूप से शुगर पाई जाती है। इसलिए नींबू पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है यह शरीर को अंदर से हाइड्रेट करने में मदद करता है।
4.नींबू विटामिन सी का बेहतर स्रेत है। साथ ही, इसमें विभिन्न विटामिन्स जैसे थियामिन, रिबोफ्लोविन, नियासिन, विटामिन बी- 6, फोलेट और विटामिन-ई की थोड़ी मात्रा मौजूद रहती है। यह खराब गले, कब्ज, किडनी और मसूड़ों की समस्याओं में राहत पहुंचाता है। साथ ही ब्लड प्रेशर और तनाव को कम करता है। त्वचा को स्वस्थ बनाने के साथ ही लिवर के लिए भी यह बेहतर होता है।
5.नींबू पानी में मौजूद नींबू का रस हाइड्रोक्लोरिक एसिड और पित्त सिक्रेशन के प्रोडक्शन में वृद्धि करता है, जो पाचन के लिए आवश्यक है। साथ ही यह एसिडिटी और गठिया के खतरे को भी कम करता है। जो लोग आमतौर पर पाचन-संबंधी समस्याओं जैसे एबडॉमिनल क्रैम्प्स, ब्लॉटिंग, जलन और गैस की समस्या आदि से परेशान होते हैं, उन्हें नियमित रूप से नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।
No comments