Utter prdesh मेडिकल रिपोर्ट :- उत्तर प्रदेश राज्य के जिले बदायूं में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ लोगों की ज्यादा तबीयत खराब हो गई। एक गांव की आशा कार्यकत्री को बहुत तेज बुखार आने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां से तबीयत में सुधार होने पर करीब छह घंटे बाद उसे घर भेज दिया गया। चारों लोगों के स्वस्थ होने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। शनिवार को जिले में 369 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई थी। वहीं बरेली मंडल के अन्य जिलों में टीका लगवाने वाले कुछ लोगों ने घबराहट की शिकायतें कीं। हालांकि सभी स्वस्थ हैं।

बदायूं जिले के सैदपुर सीएचसी के गांव सोई निवासी शकुंतला देवी आशा कार्यकत्री हैं। शनिवार को सैदपुर सीएचसी पर उन्हें टीका लगाया गया था। रात में महिला को बुखर हो आया। बुखार तेज होने पर परिजनों ने स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचना दी। स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्देश पर महिला को बुखार की दवा दी गई लेकिन हालत नहीं सुधरी। सुबह होते ही फिर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को जानकारी दी गई। आला अफसरों ने पीड़ित महिला को नजदीकी सीएचसी बुलाया वहां से मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां उपचार चला।
मेडिकल साइंस के बड़े डॉक्टरों ने चेकप के बाद बताया कि पीड़ित महिला को तेज बुखार है, छह घंटे तक उपचार के बाद महिला सामान्य हो गई। इसके बाद महिला को छुट्टी दे दी है। स्वास्थ्य अफसर लगातार महिला के संपर्क में बने हुये हैं। उधर, सैदपुर सीएचसी पर टीका लगवाने वाले तीन अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को भी बुखार हुआ था। उनका घर पर उपचार किया गया। अब सभी स्वस्थ्य हैं।
सैदपुर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. फिरासत हुसैन का कहना है कि आशा कार्यकत्री को बुखार आया था। इलाज के बाद अब उनकी तबीयम ठीक है। बाकी दो-तीन लोग और थे, जिन्हें हल्की-फुल्की दिक्कत थी। सभी को घर पर ही दवा दी गयी, वे भी ठीक हो गये।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अमित रस्तोगी ने बताया कि वैक्सीन लगने वाली एक महिला कर्मचारी की शिकायत आई है बाकी जिले में किसी को कोई दिक्कत नहीं है। घबराने की जरूरत नहीं है वैक्सीन के बाद बुखार आना ठीक होता है। इससे पता चलता है वैक्सीन ठीक है और बॉडी में असर कर रही है।
No comments