आखिर कृष्ण जन्माष्टमी पर क्यों फोड़ी जाती है दही हांडी, वजह जानकर होंगे हैरान जानिए
हाल ही में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दिन देशभर में लोग श्रीकृष्ण की आराधना करते हैं और व्रत रखते हैं। जन्माष्टमी को सद्भावना और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।लेकिन इस दिन एक अजीब मान्यता है। इस दिन दही हांड़ी फोड़ी जाती है। लेकिन ऐसा क्यों किया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी पर क्यों फोड़ी जाती है।
जन्माष्टमी के दिन क्यों फोड़ते हैं दही हांडी:
भगवान कृष्ण को दही और मक्खन बहुत पसंद है, वह इन सभी चीजों को चुराकर खाया करते थे। इसलिए गांव की महिलाएं दूध,दही और मक्खन की चीजों को किसी ऊंची जगह पर रखा करती थीं। लेकिन कृष्ण उन्हें चुराने की एक नई तरकीब निकालते और तब वह अपने दोस्तों के संग मिलकर मानव पिरामिड बनाते थे।
इस तरह वह दही और मक्खन चुराया करते थे। इसके बाद से ही कृष्ण जन्माष्टमी के दिन दही हांडी उत्सव मनाया जाने लगा। हांडी तोड़ने वाले लड़कों के समूह को मंडल कहा जाता है और वे हांडी को तोड़ने के लिए अलग-अलग इलाकों में जाते हैं।
No comments