Breaking News

यहां हाथी के गोबर से बनती है आपकी ये सबसे फेवरेट चीज, जानकार होंगे हैरान

 इस दुनिया में बहुत सी ऐसी चीजें जिनका हमें मालूम नहीं होता है। आज हम आपको ऐसी काॅफी के बारे में बता रहे हैं, जो ऐसी चीज से बनी है, जिसे सुनकर शायद ही कोइ उसका इस्तेमाल करे। इसके बावजूद लोग इसे काफी पसंद करते हैं और जरूरत से ज्यादा महंगी होने के बाद भी खरीदते हैं।

हाथी के गोबर से ही बनती हैं कॉफ़ी:

उत्तरी थाइलैंड में बनाई जाने वाली ब्लैक आइवरी ब्लैंड कॉफी दरअसल हाथी की पॉटी यानी लीद में शामिल बीजों से तैयार होती है। इस कॉफी की कीमत 1100 डॉलर यानी कि 67000 रुपए प्रति किलो है। इस कॉफी को बनाने की जटील प्रक्रिया है, जिसकी वजह से इसकी कीमत बढ़ जाती है।

शौक से पीते हैं लोग:

कॉफी को हाथी के मल यानी की लीद से बनाया जाता है। इसकी प्रक्रिया बेहद अचंभित करने वाली है। इसके लिए पहले हाथी को कॉफी के कच्चे फल खिलाए जाते हैं। हाथी इसे पचाने के बाद लीद कर देता है। इसके बाद उस लीद में कॉफी के बीजों को ढूंढा जाता है। हाथी के लीद से निकले कॉफी के बीज को धूप में सुखाया जाता है औऱ इन्हें पीसा जाता है। इसके बाद ब्लैक आइवेरी कॉफी तैयार की जाती है।

पाचन क्रिया के दौरान हाथी के एंजाइम कॉफी के प्रोटीन को तोड़ देते हैं। इसकी वजह से कड़वापन खत्म हो जाता है और स्वाद बढ़ जाता है।


No comments