अगर आप परेशान है रूखी त्वचा से तो ये फेसपैक जरूर लगाएं
अगर आपकी त्वचा रूखी है, तो आपको वही फेसपैक उपयोग करना चाहिए जो आपकी त्वचा को सूट करे, अन्यथा इसके विपरीत परिणाम भी हो सकते हैं। लेकिन इनका प्रयोग अगर त्वचा के प्रकार के अनुसार किया जाए, तब इनके बेहतर परिणाम सुंदर, दमकती त्वचा के रूप में सभी को आपसे जलने के मजबूर कर सकते हैं। इन फेसपैक का प्रयोग करने पर त्वचा की देखभाल में काफी मदद मिल सकती है और आप प्राकृतिक रूप से दमकती त्वचा पा सकती हैं.
1. रूखी त्वचा होने के कारण आपको स्क्रब करते समय भी काफी सावधानी रखनी चाहिए। स्क्रबिंग के लिए आपे जैतून के तेल में चोकर मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा तेल में शक्कर मिलाकर भी स्क्रब किया जा सकता है।
2. रूखी त्वचा को नमी की आवश्कता होती है। इसके लिए आधा कप केला और पपीता, थोड़ी मात्रा में तरबूज और गाजर, गुलाबजल, ग्लिसरीन, और आधा चम्मच मलाई को एक साथ पीस लें। अब चेहरे को धोकर भाप लें, और फलों से बनाए गए इस पैक को चेहरे पर लगाकर कुछ देर तक मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
3. मेथी की हरी पत्तियों को पीसकर प्रतिदिन रात के समय चेहरे पर लगाएं और सुबी उठकर इसे गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा नियमित रूप से करने पर चेहरे की अधिकांया परेशानियां दूर हो जाएंगी और रंग भी साफ होगा।
4. नियमित तौर पर त्वचा की देखभाल के लिए केले को मैश करके उसमें शहद मिलकर चेहरे पर लगाया जा सकता है। इसे बीस मिनट तक चेहरे पर लगाकर धो लें। इससे त्वचा में प्राकृतिक नमी बनी रहेगी और कसाव के साथ-साथ चमक भी आएगी।
5. अंडे के सफेद भाग को दही और शहद के साथ मिलाकर फेसपैक तैयार करें। अब इस पैक को लगभग 20 मिनट चेहरे पर लगाएं औ गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा का रूखापन खत्म हो जाएगा और चेहरा दमकने लगेगा।
No comments