किसानों के समर्थन में ,विधायक पद से इस्तीफा
देश में कृषि कानून को लेकर बवाल मचा हुआ है। अब इस बीच हरियाणा में सियासी पारा बढ़ गया है। इंडियन नेशनल लोक दल(आईएनएलडी) के विधायक अभय सिंह चौटाला ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, चौटाला का इस्तीफा स्पीकर ने स्वीकार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक अभय चौटाला ने कृषि कानूनों के विरोध और किसानों का समर्थन में विधानसभा से इस्तीफा दिया है। अभय चौटाला ने किसान आंदोलन के पक्ष में घोषणा की थी कि अगर 26 जनवरी तक अगर केंद्र सरकार ने कृषि कानून वापस नहीं लिए तो वह विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे।
कुर्सी नहीं देश का किसान खुशहाल चाहिए
चौटाला ने कहा था कि मुझे कुर्सी नहीं मेरे देश का किसान खुशहाल चाहिए।

No comments