Breaking News

आप पत्नी और कामवाली बाई के बीच के बातचीत पर ध्यान दें तो ऐसा लगेगा मानो प्रेमी प्रेमिका...

 बेहतरीन जोक्स जिन्हे प़ढ़कर आप अपनी सारी थकान भूल जाएंगे।

फेकू ने पप्पू से पूछा- 'मोहब्बत शादी से पहले करनी चाहिए या शादी के बाद?'

पप्पू ने कहा- 'कभी भी करो पर बीवी को पता नहीं चलना चाहिए!'

यात्री होटल में चेक इन करता है और बोलता है एक डबल रूम चाहिए.

होटल मैनेजर- लेकिन सर आप तो अकेले हैं.

यात्री- हां, लेकिन मैं एक शादीशुदा इंसान हूं तो मेरी इच्छा है कि बेड की दूसरी साइड खामोशी को एंजॉय करूं.

एक बार पप्पू के घर पल्स पोलियो की टीम आई

पप्पू अपनी पत्नी से- बंदूक और कारतूस कहां है?

इसे सुनते ही टीम वहां से भाग खड़ी हुई,

पीछे से पप्पू ने आवाज देनी शुरु की.

रुको रुको

ये हमारे बच्चों के नाम हैं.

अगर आप पत्नी और कामवाली बाई के बीच के बातचीत पर ध्यान दें तो ऐसा लगेगा मानो प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे से बात कर रहे हैं।

जैसे कि.

सुनो, कल टाइम से आ जाना हां।

कल दो बार आ जाना, देखो मैं इंतज़ार करूंगी, धोखा मत दे देना ऐन टाइम पे।

मैं कब से तुम्हारा इंतज़ार कर रही थी। आज बहुत देर कर दी, कल थोड़ा जल्दी आ जाना।

और सबसे क्लासिक, "देखो जब भी छोड़ना हो तो पहले से बता देना, एकदम से मत छोड़ना ताकि मैं दूसरा इंतजाम कर सकूं।

गांव से एक मुसाफिर गुज़र रहा था उसने एक बच्चे को खेलते देखा और बोला, "बेटा क्या आप मुझे थोड़ा सा पानी पिला देंगे?"

बच्चा: अगर लस्सी हो जाये तो।

मुसाफिर: तब तो बहुत ही अच्छा होगा।

बच्चा भाग कर गया और लस्सी ले आया। मुसाफिर ने 5 लोटे लस्सी पीने के बाद बच्चे से पूछा, "क्या तुम्हारे घर में कोई लस्सी नही पीता?"

बच्चा- पीते तो सब हैं लेकिन आज लस्सी में चूहा गिर गया था और उसी में मर गया था।

मुसाफिर ने गुस्से में लोटा ज़मीन पर दे मारा।

बच्चा रोते हुए बोला- मम्मी इन्होने लोटा तोड़ दिया। अब हम टॉयलेट क्या लेकर जायेंगे

फ़ोन का बहुत अधिक बिल आने पर एक आदमी ने अपने घर के सभी लोगों को बुलाया और कहने लगा।

आदमी- देखो, मुझे इस बात पर बिल्कुल भी यकीन नही हो रहा है कि फ़ोन का इतना अधिक बिल कैसे आ सकता है? जबकि मैं तो सारे फ़ोन अपने ऑफिस के फ़ोन से करता हूँ।

पत्नी: बिल्कुल, मैं भी! मैं तो कभी भी इस फ़ोन से फ़ोन नही करती क्योंकि मेरे पास तो अपना ऑफिस वाला फ़ोन है।

बेटा: मुझे तो मेरी कंपनी वालों ने बिल्कुल नया फ़ोन दिया है मैं तो उसी से फ़ोन करता हूँ।

नौकरानी: तो इसमें दिक्कत क्या है साहब? सभी अपने काम वाले फ़ोन से ही फ़ोन करते हैं।

No comments