Breaking News

इन फलों के सेवन से करे हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल


हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हमारे देश में बहुत बढ़ गई है. आजकल तकरीबन हर तीसरे घर में ये समस्या पाई जाती है. इस बीमारी से परेशान लोगों को अपना ख़ास ख़्याल रखना चाहिए. चलिए आज जानते हैं कौन से फल हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निपटने में मदद कर सकते हैं.

1.शकरकंद - शकरकंद यानी स्वीट पोटैटो में बीटा कैरोटीन, कैल्शियम और घुलनशील रेशे होते हैं, जो स्ट्रेस को कम करते हैं जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है.

2.केला - केले में भी पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसलिए रोज़ाना एक केला खाने से भी बीपी कंट्रोल में रहेगा.

3.कीवी - कीवी में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. एक रिसर्च के मुताबिक, रोज़ाना 3 कीवी खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है

4.स्ट्रॉबेरी - स्ट्रॉबेरी में ओमेगा-3 फ़ैटी एसिड और पोटैशियम पाया जाता है. ये उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में सहायक है

5.अनार - एक रिसर्च के मुताबिक़, रोज़ाना एक कप अनार का जूस पीने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या दूर रहती है

No comments