7000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M62 शानदार स्मार्टफोन हुआ लांच मचा रहा है मार्किट में धमाल
Samsung जल्द ही 7,000mAh बैटरी पावर वाला एक और मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने पिछले साल Galaxy M51 को सबसे दमदार बैटरी के साथ पेश किया था। Galaxy M62 को FCC सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। सर्टिफिकेशन साइट पर ये स्मार्टफोन SM-M62F/DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है।
सर्टिफिकेशन साइट पर रिवील हुआ जानकारी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन भी 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा
बैटरी के अलावा इस अपकमिंग स्मार्टफोन के चार्जिंग सपोर्ट के बारे में भी जानकारी सामने आई है। यह स्मार्टफोन 25W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और USB Type C पोर्ट के साथ लॉन्च हो सकता है। फोन में 3.5mm ऑडियो जैक दिया जा सकता है। अमेरिकी सर्टिफिकेशन साइट पर इस स्मार्टफोन के अलावा SM-E625F/DS मॉडल नंबर के साथ भी एक डिवाइस लिस्ट किया गया है। इसमें Exynos 9825 SoC प्रोसेसर दिया जाएगा। साथ ही, ये 6GB RAM और Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा
पहले भी Galaxy M62 की डिटेल्स लीक हुई थी, जिसके बारे में ये अफवाहें सामने आई थी कि ये टेबलेट है। अभी सामने आए लेटेस्ट लीक में इसे मोबाइल फोन के नाम से लिस्ट किया गया है। इस फोन की बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट के अलावा अन्य फीचर्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है
पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy M51 के फीचर्स की बात करें तो इसे Qualcomm Snapdragon 730G SoC के साथ लॉन्च किया गया था। यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो 7,000mAh बैटरी सपोर्ट के साथ आता है। फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 64MP का दिया गया है। साथ ही, ये रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है। Galaxy M51 कंपनी के M-Series का सबसे दमदार स्मार्टफोन है। Galaxy M62 में भी ऐसे ही दमदार फीचर्स दिए जा सकते हैं

No comments