ये 5 फूड्स जो शरीर से खून की कमी कर देंगे दूर
आम तौर पर खून की कमी को एनीमिया के रूप में देखा जाता है। आयरन की कमी होना भी इसका एक प्रमुख कारण है। छोटे बच्चों, महिला खिलाड़ियों, सर्जरी या एक्सीडेंट के मरीजों में एनीमिया का खतरा अधिक होता है। वहीं महिलाओं में माहवारी के दौरान होने वाले रक्तस्त्राव एवं गर्भावस्था के कारण यह समस्या हो सकती है। जानिए खून की कमी यानी रक्ताल्पता से बचने के 5 आसान तरीके -
1.गुड़ और चना आयरन से भरपूर होता है, और यही कारण है कि एनीमिया से बचने के लिए यह बेहद मददगार साबित होता है। गुड़ में उच्च मात्रा में आयरन होता है, और इसमें सामान्य शर्करा भी पाई जाती है। इसे अलावा भुने हुए चने में आयरन के साथ-साथ प्रोटीन भी सही मात्रा में पाया जाता है।
2.अनार के पौष्टिक तत्व रक्त में हीमोग्लोबिन को बढ़ावा देने में मदद करते है। एक मध्यम आकार के अनार को आप अपने भोजन के साथ शामिल कर सकते हैं या फिर आप इसे अपने नाश्ते के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं। आप अपने नियमित दूध के गिलास में अनार के सूखे दाने के 2 चम्मच पाउडर को मिलाकर भी उपयोग कर सकते हैं। यह आपके शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है
3.एक गिलास गर्म दूध में दो चम्मच हल्दी डालें। रात को सोने से पहले एक महीने तक हल्दी वाला दूध पीने से खून साफ होता है। हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है जाे एंटीऑक्सीडेंट गुण रखता है। खून को साफ करने के तरीके में हल्दी सबसे उत्तम उपाय है.
4.चुकंदर भी एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है साथ ही इसमें फोलिक एसिड के साथ फाइबर और पोटेशियम भी भरपूर मात्रा में होते हैं जो हमारे शरीर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। ये पोषक तत्व हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करते हैं। आप चुकंदर का उपयोग अपनी सलाद या विभिन्न प्रकार के व्यंजनों में कर सकते हैं।
5.आप सोयाबीन, राजमा, चने, मटर मूंगफली और जितनी भी फलियां होती हैं उनका सेवन कर सकते हैं। इनमें आपके शरीर को स्वस्थ्य रखने वाले सभी पोषक तत्व शामिल होते हैं। जैसे यदि सोयाबीन की बात की जाए तो 100 ग्राम सोयाबीन में 15.7 मिलीग्राम आयरन, 375 मिलीग्राम फोलेट और 6 मिलीग्राम विटामिन सी होता है।
No comments