सास बिना ससुराल सीजन 2 ऐसी है शो की स्टार कास्ट ,जानें यह खास बात
साल 2010 का टेलीविजन का प्रसिद्ध शो "सास बिना ससुराल" अब लंबे समय के बाद टेलीविजन पर अपनी वापसी नई कहानी के साथ कर रहा है। और इसी वजह से शो को देखने के लिए शो के फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं। शो के पहले सीजन में मेन लीड में नज़र आए थे एक्टर रवि दुबे और एक्ट्रेस ऐश्वर्या सुखेजा, और इस प्यारी सी जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार और पसंद किया था और इस शो को भी खूब इंजॉय किया था। वैसे भी तेज और टोस्टी की दोस्ती को आज भी कोई नहीं भूला होगा। और अब तो लोगों को ये भी लग रहा है कि पहले सीजन के स्टार ही "सास बिना ससुराल सीजन 2" में भी नज़र आएंगे। लेकिन खबरों के मुताबिक इस बार की जोड़ी एक्टर रवि दुबे और एक्ट्रेस ऐश्वर्या सुखेजा की नहीं होगी।
जी हाँ इस बार जो नई जोड़ी शो में नज़र आएगी उस जोड़ी का नाम सामने आ चुका है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इस बार "सास बिना ससुराल सीजन 2" में कौन सी नई जोड़ी नज़र आएगी। हम आपको बता दें कि इस बार "सास बिना ससुराल सीजन 2" में मेन लीड में "मेरे डैड की दुल्हन" स्टारर अंजली तातरी और कुनाल सलूजा। अगर हम बात करें कुनाल सलूजा की तो इस शो को उनका डेब्यू शो कह सकते हैं, हम आपको बता दें कि कुनाल स्पोर्ट चैनल के एंकर भी रह चुके हैं और अंजली के बारे में हम आपको कुछ नहीं बता सकते क्योंकि आप उनकी दमदार एक्टिंग को "मेरे डैड की दुल्हन" में ही देख चुके हैं। और इनके अलावा "सास बिना ससुराल सीजन 2" में स्वाती ठाकुर भी मेन लीड में नज़र आ सकती हैं और इन सब के अलावा इस शो में दर्शन जरीवाला और राजेंद्र चावला भी नज़र आएंगे। आपको हम बता दें कि "सास बिना ससुराल" तेज, टोस्टी और टोस्टी के ससुराल वालों की कहानी पर पेस्ट था। अब देखना तो ये है कि इसके नए सीजन की कहानी कैसी होती है और इस बार शो कितना धमाल मचाता है।

No comments