प्रियंका चोपड़ा ने 17 साल की उम्र की फोटो शेयर कर कही बातें
प्रियंका चोपड़ा अपने काम, हुनर और खूबसूरत अदाओं से हमेशा हैरान करती हैं। हैरान इसलिए क्योंकि हर बार एक कदम आगे बढ़कर यह ऐसा कुछ कर जाता है, जिसके बारे में ज्यादातर लोग सोचते हैं कि यह भी नहीं है। सच तो यह है कि इनकी यही उनकी फैंस को बहुत पसंद है और वे हमेशा कुछ नए की उम्मीद प्रियंका से लगाकर रखते हैं
हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। यह फोटो तब का है जब प्रियंका 17 साल की थीं। वे ब्लैक जैकेट और ब्लैक बेल बॉटम पहने हुए हैं। मेकअप भले ही प्रियंका ने कम किया हो, लेकिन उनके चेहरे की मुस्कान सभी चीजों पर भारी पड़ रही है। प्रियंका ने कैप्शन दिया है- लीन, मीन, ऑल ऑफ 17, उनका यह फोटो बेहद पसंद की जा रही है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था। जिसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम उनके साथ नजर आए थे। उनकी आने वाली फिल्मों में सबसे पहले है 'द व्हाइट टाइगर' हैं, जिसमें राजकुमार राव उनके साथ नजर आएंगे।



No comments