शरीर में विटामिन डी का स्तर बढ़ाने के लिए जानें ,कुछ उपाय
अध्ययनों से पता चला है कि शरीर में विटामिन डी का प्रयाप्त स्तर आपके इम्यून सिस्टम को सही रखता है, जिससे आपको कोरोना काल में भी लड़ने में मदद मिलती है। वहीं शरीर में विटामिन डी का स्तर कम होने पर ऑस्टियोपोरोसिस, कैंसर, अवसाद, मांसपेशियों की कमजोरी जैसी समस्याएं होती हैं। धूप के अलावा और किन चीजों से आपको विटामिन डी मिल सकता है, सबसे पहले उसके बारे में जान लेते हैं।
अधिकतम विटामिन डी प्राप्त करने के लिए धूप में रहने का सबसे अच्छा समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे के बीच है। इस समय, यूवीबी किरणें तीव्र होती हैं और यह भी कहा जाता है कि शरीर इस समय विटामिन डी बनाने में अधिक कुशल होता है। ऐसा माना जाता है कि यही बेहतर समय है। इसके बाद सूरज की रोशनी में बहुत देर तक रहने पर कई तरह के कैंसर की समस्या हो सकती है।
No comments