Breaking News

अब फिर से बढ़ने लगे पेट्रोल-डीजल के दाम

कोरोना संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी देश और प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि का दौर जारी है. पिछले 16 दिनों में जिस तरह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हो रही है उससे ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार का तेल कंपनियों पर नियंत्रण पूरी तरह समाप्त हो चुका है| 



20 नवम्बर को पेट्रोल-डीजल में वृद्धि का दौर शुरू हुआ जो आज तक जारी है. इस अवधि में पिछले 16 दिन में पेट्रोल जहां 2 रुपए 27 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. वहीं डीजल की कीमतों में भी 2 रुपये 98 पैसे की वृद्धि हुई है. पेट्रोल के दाम पहली बार 90 रुपए पार पहुंचे हैं. पेट्रोल 90.48 रूपए के स्तर पर पहुंच गए हैं| 

वहीं डीजल के दाम में भी 82.45 रुपए का मुकाम हासिल किया है. इसका सीधा मतलब है कि कोरोना संकट के दौर में जहां लोगों के रोजगार छिन रहे हैं, वेतन भत्तों में कमी आई है उस दौर में पेट्रोल-डीजल की दरें बढ़ाकर आम आदमी की मानों कमर तोड़ दी गई है| 

No comments