बढ़ती डिमांड के चलते महिंद्रा थार के कीमतों में हो सकती है बढ़ोतरी
महिंद्रा की न्यू जेनेरेशन महिंद्रा थार की डिमांड लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए महिंद्रा कपनी ने न्यू जनरेशन थार की प्रोडक्शन को बढ़ा दिया है। इसके साथ ही महिंद्रा कंपनी ने न्यू जनरेशन थार की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है।
नई कीमतें 1 दिसंबर 2020 से लागू की जाएगी। हालांकि कितनी कीमत बढ़ेगी, इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। भारी डिमांड के चलते लॉन्च के 2 महीने बाद ही महिंद्रा थार के कीमतों में हो सकती है बढ़ोतरी , साथ ही जाने महिंद्रा थार में मिलने वाले सभी फीचर्स के बारे में
महिंद्रा की न्यू जेनेरेशन महिंद्रा थार की डिमांड लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए महिंद्रा कपनी ने न्यू जनरेशन थार की प्रोडक्शन को बढ़ा दिया है। इसके साथ ही महिंद्रा कंपनी ने न्यू जनरेशन थार की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है। नई कीमतें 1 दिसंबर 2020 से लागू की जाएगी। हालांकि कितनी कीमत बढ़ेगी, इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
एनसीएपी से महिंद्रा की नई थार को मिली रेटिंग की बात करे तो ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में नई महिंद्रा थार को 4 स्टार रेटिंग मिली है।जो बात ती है की महिंद्रा की नई थार सुरक्षा के लिहाज से बेहतर है। एनसीएपी की रिपोर्ट के मुताबिक क्रैश टेस्ट में ड्राइवर और पैसेंजर के सिर और गर्दन को अच्छी सुरक्षा मिली है। इसके साथ ही एनसीएपी के क्रैश टेस्ट में चाइल्ड सेफ्टी के पैमाने पर भी महिंद्रा थार खरी उतरी।
न्यू महिंद्रा थार की लॉन्चिंग के बाद से ही महिंद्रा थार की बुकिंग लगातार बढ़ती जा रही है। लॉन्चिंग के बाद से ही लगभग 44 फीसदी थार की बुकिंग डीजल और पेट्रोल ऑटोमैटिक की है। इसमें सबसे चौकाने वाली बात यह है की न्यू महिंद्रा थार की बुकिंग कराने वाले 55 फीसदी ग्राहक फर्स्ट टाइम बायर्स हैं।
भारतीय बाजार में न्यू महिंद्रा थार में आपको दो इंजन के साथ देखने को मिलेगी। जो कुछ इस प्रकार के होंगे जिनमे बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर वाला डीजल इंजन और दूसरा 2.0 लीटर वाला पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बतादे की महिंद्रा कंपनी के ओर से पहली बार की कारों में पेट्रोल इंजन शामिल किया गया है। ।



No comments