Breaking News

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीता पहला टी-20 मैच, पिछली 10 सीरीज से अजेय है इंडिया

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में हो रहे इस टी-20 शृंखला के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच मे डि शॉर्ट, वेड, स्वेप्सन को खेलने का मौका दिया था। टीम इंडिया ने भी इस मैच में मनीष पांडे, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर और टी नटराजन को खेलने का मौका दिया था। 



टीम इंडिया की पारी सही तरीके से शुरू नहीं हो पाई क्युकी मैच के दूसरे ओवर में ही सलामी बल्लेबाज शिखर धवन मिचेल स्टार्क की गेंद पर 1 रन पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज के एल राहुल ने भारत की पारी को संभालते पावरप्ले में 42 रन बनाए एक विकेट के नुक़सान पर।

इसके बाद स्वेपसन ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को 9रन पर अपनी गेंदबाज़ी पर कैच आउट कर दिया। इसके बाद संजू सैमसन ने आक्रामक बल्लेबाज करते हुए 23 रन बनाए पर हेनरिक्स ने सैमसन को कैच आउट कर के ऑस्ट्रेलिया को मैच में वापसी दिलाई। 



के एल राहुल ने एक छोर से अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में अपने 50 रन बनाए। पर हेनरिक्स ने के एल राहुल को 51 रन पर कैच आउट कर दिया। इसके बाद रविंद्र जडेजा ने आखरी ओवरों में आक्रामक बल्लेबाज करते हुए 44 रन बनाए और टीम इंडिया को 161 रन तक ले गए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हेनरिक्स ने 3 और मिचेल स्टार्क ने 2 और एडम ज़मपा और स्विप्सन ने एक एक विकेट चटकाए।


ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी की शुरुआत अच्छे से करते हुए पावरप्ले में 53 रन बनाए बिना किसी नुक़सान के। इसके बाद रविंद्र जडेजा की जगह सब्स्टीट्यूट होकर टीम में वापसी करने वाले यजुवेंद्र चहल ने आरोन फिंच को 35 रन पर कैच आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के इनफॉर्म बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 12 रन पर चहल की गेंद पर कैच आउट हो गए। टी नटराजन ने ग्लेन मैक्सवेल को 2 रन पर आउट करके अपनी पहली T-20 इंटरनेशनल विकेट हासिल की।


No comments