सात बाद भारतीय टीम में मिला था मौका उसके बाद कभी पीछे मुड़के नहीं देखा, आज मना रहा जन्मदिन, जानिए इस खिलाडी के बारे में...
मौजूदा समय में भारतीय टीम के सबसे धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन का आज जन्मदिन है. 5 दिसंबर 1985 को दिल्ली में जन्मे धवन को भारतीय टीम में अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. वे 2004 के अंडर 19 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट थे. लेकिन इसके छह साल बाद जाकर उन्हें टीम इंडिया में पहला वनडे खेलने को मिला. वहीं टेस्ट के लिए तीन साल का इंतजार और झेला. इस इंतजार की वजह थे वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर. जो धवन के उभार के समय भारतीय टीम के लिए ओपन किया करते थे|
ये दोनों भी उस समय अपने गेम में टॉप पर थे. लेकिन जब धवन को मौका मिला तो उन्होंने कमाल कर दिया. टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही टेस्ट में शतक जड़ दिया. साथ ही डेब्यू मैच में सबसे तेज टेस्ट सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. धवन ने मोहाली में अपने पहले टेस्ट में 85 गेंदों पर 100 रन उड़ा दिए थे. वे मामूली अंतर से दोहरा शतक लगाने से चूके थे. वे 187 रन बनाकर आउट हुए. दिलचस्प बात देखिए कि भारतीय टेस्ट टीम में उन्होंने वीरेंद्र सहवाग की जगह ही ली|
शिखर धवन ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में उड़ाए 505 रन
लेकिन एकदम से ऐसे इंटरनेशनल क्रिकेट में आने से पहले धवन को काफी पापड़ बेलने पड़े. अंडर 19 के दिनों में भी उनकी पहचान ताबड़तोड़ बल्लेबाज की ही थी. साथ ही वे बड़ी पारियां खेलने के लिए जाने जाते थे. 2004 के अंडर 19 वर्ल्ड कप में तो उन्होंने कमाल ही कर दिया सात मैचों में ही धवन ने तीन शतकों के सहारे 84.16 की औसत से 505 रन उड़ा दिए. भारत हालांकि पाकिस्तान से सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गया लेकिन धवन के रन सब बल्लेबाजों पर भारी पड़े. वे प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट चुने गए. लेकिन उस समय भारतीय सीनियर टीम में सलामी बल्लेबाज के लिए कोई जगह खाली नहीं थी. टीम के पास सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर जैसे ओपनर थे|


No comments