Breaking News

भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका स्टार्क टी-20 सीरीज से हुए बाहर

सिडनी: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टार्क अपने परिवार के एक सदस्य के बीमार होने की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ कैनबरा से सिडनी नहीं पहुंचे. ऑस्ट्रेलिया ने स्टार्क के रिप्लेसमेंट के तौर पर अभी किसी खिलाड़ी को नहीं चुना है.



ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ बैकअप के तौर पर पहले ही एंड्रयू टाई और डैनियल सैम्स मौजूद हैं. इन दोनों में से ही कोई एक खिलाड़ी प्लेइंग 11 में स्टार्क की जगह ले सकता है. मिशेल स्टार्क 17 दिसंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट का हिस्सा होंगे या नहीं इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है.




शनिवार को ही स्टार्क ऑस्ट्रेलियाई टीम के बायो बबल से अलग हो गए थे. स्टार्क ने टीम मैनेजमेंट को अपने परिवार के एक सदस्य के बीमार होने की जानकारी दी. ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने कहा, 'परिवार से ज्यादा कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं हैं और स्टार्क इस मामले में अलग कैसे हो सकते हैं| 


ऑस्ट्रेलियाई कोच लैंगर ने मुश्किल वक्त में स्टार्क का पूरा साथ देने की बात कही है. उन्होंने कहा, 'हम स्टार्क का पूरा साथ देंगे और स्टार्क जब भी दोबारा टीम के साथ जुड़ना चाहेगा हम लोग उसका स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगे| 


No comments