INFINIX के इस स्मार्टफोन ने मार्किट में मचाया तहलका, कीमत सिर्फ 6999 रूपये
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इनफिनिक्स ने अपना एक और नया स्मार्टफोन भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पेश कर दिया है। इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन की खास बात यह है कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को सिर्फ 6999 रूपये में पेश कर दिया है। इंफिनिक्स का यह स्मार्टफोन स्मार्ट सीरीज के अंतर्गत आता है। जानकारी के लिए बता दें कि इंफिनिक्स स्मार्ट 4 स्मार्टफोन कम बजट वाले लोगों के लिए पेश किया गया है।
आप की जानकारी के लिए यह भी बता दें कि इनफिनिक्स कंपनी ने जुलाई महीने में इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस भारत में पेश किया था, जिसकी कीमत 7,999 रुपये थी। हालांकि, कुछ महीने बाद ही कंपनी ने इसका और भी सस्ता वेरिएंट पेश कर दिया है। आइए जानते हैं इंफिनिक्स स्मार्ट 4 स्मार्टफोन के धमाकेदार फीचर्स के बारे में
इंफिनिक्स स्मार्ट 4 स्मार्टफोन के फीचर्स
- इनफिनिक्स स्मार्ट 4 स्मार्टफोन में 6.82 इंच की डिसप्ले दी गई है। जिसका रिजॉल्यूशन 1640 x 720 पिक्सल है।
- इनफिनिक्स स्मार्ट 4 स्मार्टफोन में प्रोसेसर की बात करें तो नया इनफिनिक्स स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट से लैस है।
- इनफिनिक्स स्मार्ट 4 स्मार्टफोन में 2 जीबी की रैम और 32जीबी की इंटरनल मेमोरी मिलती है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
- इनफिनिक्स स्मार्ट 4 स्मार्टफोन में 6,000 एमएएच की बैटरी मिलती है।
- इनफिनिक्स स्मार्ट 4 स्मार्टफोन में कैमरे की बात करें तो 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा, जबकि सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- इनफिनिक्स स्मार्ट 4 स्मार्टफोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इनफिनिक्स स्मार्ट 4 स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन मिलेंगे, वो हैं- मिडनाइट ब्लैक, क्विटज़ल सियान, ओशन वेव और वायलेट।


No comments