इस देश ने बाजार में उतारी कोरोना वैक्सीन, संक्रमण में 90% कारगर
पूरी दुनिया के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आयी है| अमेरिका में कोविड़-19 की वैक्सीन आ गयी है। वैक्सीन निर्माताओं का दावा है कि यह वैक्सीन 90 प्रतिशत कारगर है। कोरोना संक्रमण के उपचार में 90 प्रतिशत से ज्यादा प्रभावी हे। फाइजर कंपनी के चेयरमेन डॉ. अल्बर्ट बोर्ला ने बताया है कि उनकी वैक्सीन उन लोगों पर भी असरदार साबित हुई है जिनमें कोरोना के लक्ष्ण पहले से दिखाई नहीं दे रहे थे।
दवा निर्माता कंपनी के चेयरमैन ने इस असाधारण उपलब्धि बताते हुए विज्ञान और मानवता के लिये एक बड़ा दिन करार दिया है। फाइजर के चेयरमेन ने बताया कि कोविड़-19 वैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल में सामने आये परिणामों का पहला समूह हमारी वैक्सीन की कोविड-19 वायरस को रोकने की क्षमता को लेकर प्रारंभिक सबूत दिखाता है।
चेयरमेन डॉ. अल्बर्ट बोर्ला का दावा किया है कि हमने अपने वैक्सीन डवलपमेंट प्रोग्राम में मील का पत्थर हासिल किया है। हमने यह कामयाबी ऐसे समय में हासिल की है जब पूरी दुनिया को इस वैक्सीन की आवश्यकता है और कोरोना संक्रमण की दर रोजाना नये रिकॉर्ड बना रही है। उन्होंने कहा हैकि संक्रमण की स्थिति ऐसी है कि अस्पतालों में क्षमता से कहीं से अधिक मरीज पहुंच रहे है और अर्थव्यवस्था नीचे जा रही है।

No comments