...तो इस वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित को वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं चुना गया
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जब भारतीय टीम की घोषणा की गई थी। तब रोहित शर्मा को टीम का उस हिस्सा नहीं बनाया गया था। रोहित शर्मा को टीम में नहीं शामिल किए जाने की खूब चर्चा हुई और कई क्रिकेट एक्टपर्ट ने कहा कि आखिरी रोहित को क्यों शामिल नहीं किया गया।
कई क्रिकेटरों ने कहा, 'अगर वो इंजर्ड हैं। तो इस पर बीसीसीआई को अपना रुख साफ करना चाहिए। दरअसल जिस समय भारतीय टीम की घोषणा हुई। उस समय आइपीएल में रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे और वो दो सप्ताह तक नहीं खेल पाए थे।
हालांकि दो सप्ताह के बाद वो अपनी टीम मुंबई इंडियंस के आखिरी लीग मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ खेले और फिर फाइनल में भी अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को खिताबी जीत भी दिलाई।
रोहित को देखकर ऐसा लग नहीं रहा था कि वो कहीं से भी इंजर्ड थे। खैर ये मामला काफी उछला और फिर रोहित को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे व टी-20 टीम में तो शामिल नहीं किया गया। लेकिन उन्हें टेस्ट टीम का हिस्सा जरूर बना दिया गया।
आखिरकार रोहित शर्मा को वनडे व टी-20 टीम में शामिल क्यों नहीं किया गया। इस पर बीसीसीआई की तरफ से तो कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। लेकिन क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इसे लेकर कुछ बातें साफ जरूर की हैं।
गांगुली ने 'द वीक' से बात करते हुए इंटरव्यू में कहा कि रोहित शर्मा इस समय 70 फीसदी ही फिट हैं और इसी वजह से उन्हें वनडे व टी-20 टीम में शामिल नहीं किया गया। गांगुली ने कहा कि हालांकि उन्हें टेस्ट टीम में जगह जरूर दी गई है।
गांगुली से जब पूछा गया कि रोहित शर्मा ने इंजरी से वापसी करने के बाद आइपीएल के मुकाबले भी खेले। जिसमें फाइनल मैच भी शामिल था। इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, इसके बारे में रोहित शर्मा ही ज्यादा बेहतर बता सकते हैं।


No comments