आज लांच होगा OPPO ColorOS 11, देखिये तस्वीरें
OPPO ColorOS 11 का लॉन्च इवेंट आज दिन के 2ः30 बजे (9:00AM GMT) पर आयोजित की जाएगी। इसे कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देखा जा सकता है।
OPPO अपने Android 11 पर आधारित ColorOS 11 को आज ग्लोबली लॉन्च करने जा रहा है। पिछले सप्ताह ही कंपनी ने Android 11 के आधिकारिक लॉन्च के बाद इसके ग्लोबल लॉन्च की घोषणा की थी। साथ ही, कंपनी ने अपने 6 डिवाइसेज के लिए Android 11 Beta प्रोग्राम की भी घोषणा की थी। OPPO ColorOS 11 का लॉन्च इवेंट आज दिन के 2ः30 बजे (9:00AM GMT) पर आयोजित की जाएगी। इसे कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देखा जा सकता है
OPPO के इस कस्टमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम के नए वर्जन को कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। OPPO ने पिछले महीने ही अपने ColorOS 7.2 की घोषणा की थी। महज एक महीने के अंदर ही कंपनी अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम को लॉन्च करने जा रही है। इसमें पिछले ऑपरेटिंग सिस्टम के मुकाबले बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सबसे बड़ा बदलाव ये है कि ये Android 11 के साथ आएगा।
ColorOS 8 क्यों नहीं?
आप भी सोच रहे होंगे कि कंपनी ColorOS 7 के बाद ColorOS 8 क्यों नहीं लॉन्च कर रही है? ColorOS 7 के बाद सीधे ColorOS 11 को क्यों लॉन्च किया जा रहा है? आपको बता दें कि इसके पीछे कोई वजह नहीं है। इससे पहले भी कई मैनुफैक्चर्रस ने अपने कस्टमाइज्ड स्कीन के कई वर्जन को स्किप कर दिया है। ColorOS 11 को Android 11 के साथ लॉन्च करने के पीछे का मकसद यही है कि यूजर्स को Android के वर्जन के साथ ColorOS का भी वर्जन याद रहे
Huawei और OnePlus ने भी पहले अपन कस्टमाइज्ड स्कीन वर्जन को स्किप किया है। Huawei ने Android 8.0 Oreo के लॉन्च के समय अपने EMUI 8 को लॉन्च किया था। इसके पहले कंपनी ने Android 7 Nougat के साथ EMUI 5.0 को लॉन्च किया था। यानि की कंपनी ने EMUI 6.0 और EMUI 7.0 को स्किप कर दिया था। OPPO की सिस्टर कंपनी OnePlus ने भी Android 9.0 के लॉन्च के समय OxygenOS 6.0 की जगह OxygenOS 9.0 लॉन्च किया था। नए ColorOS 11 में हमें कौन से नए फीचर्स देखने को मिलेंगे ये लॉन्च के बाद ही पता चलेगा।


No comments