उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM निकले कोरोना पॉजिटिव, देखिये क्या कहती है रिपोर्ट
यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर दी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रारंभिक लक्षण मिलने के बाद मैंने कोविड टेस्ट करवाया जिसमें आज मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उन्होंने आगे कहा कि आप सभी से मेरा निवेदन है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे सम्पर्क में आएं हैं, वो सभी निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जांच करवायें एवं कोविड नियमों का पालन करें।
अब तक कई मंत्री कोरोना पॉजिटिव, दो की हुई मौत
योगी सरकार के अब तक करीब कई मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बलदेव सिंह औलख, जीएस धर्मेश, मोहसिन रजा, सतीश महाना, सिद्धार्थ नाथ सिंह भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
इनके अलावा स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धरम सिंह सैनी, खेल और युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी, चौधरी उदयभान सिंह, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी भी कोरोना संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं।


No comments