सचिन पायलट के स्वागत के लिए 100 किलोमीटर तक खड़े रहे उनके फैंस
राजस्थान में काफी लंबे समय से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच तनाव चल रहा था। कांग्रेस के सियासी ड्रामे के बाद बुधवार को सचिन पायलट अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक पहुंचे। सचिन पायलट की एक झलक पाने के लिए करीब 100 किलोमीटर लंबे रास्ते में लोग सड़क किनारे खड़े हुए थे।
1 घंटे का सफर 4 घंटे में पूरा हुआ, टोंक पहुंचकर सचिन पायलट ने कहा कि जो कुछ हुआ वह अतीत की बात है अब सबकुछ हमने कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी पर छोड़ दिया है।
लेकिन कुछ दिनों के बाद ही मामला कुछ शांत होने लगा लेकिन सचिन पायलट ने अपनी ताकत दिखाते हुए कुछ ऐसा कर दिखाया जो किसी के ने कभी सोचा नहीं था। सचिन पायलट की एक झलक पाने के लिए करीब 100 किलोमीटर लंबे रास्ते में लोग सड़क किनारे खड़े हुए थे। 1 घंटे का सफर 4 घंटे में पूरा हुआ। सचिन पायलट के इस दौरे को लेकर राजस्थान सरकार ने आसपास के जिलों में अलर्ट जारी कर रखा था।
लेकिन माना जा रहा है कि 35 दिनों तक राजस्थान से बाहर रहने के बाद पायलट ने कल एक बार फिर से राजस्थान में अपना ताकत का प्रदर्शन किया है। डेढ़ साल पहले के चुनावी रैली के बाद पहली बार कोरोना की पाबंदियों के बावजूद सचिन पायलट ने 100 किलोमीटर लंबा राजनीतिक जलसा किया। इस मौके पर सचिन पायलट ने टोंक में काम करने वाले तमाम अधिकारियों की मीटिंग ली और लोगों की समस्याएं भी सुनीं। सचिन पायलट के इस दौरे को लेकर राजस्थान सरकार ने आसपास के जिलों में अलर्ट जारी कर रखा था और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
टोंक पहुंचे सचिन पायलट ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। सचिन पायलट ने कहा कि फेसबुक को लेकर जो खुलासा हुआ है वो बेहद गंभीर मामला है और इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।


No comments