Breaking News

ब्रायन लारा: धोनी की जगह राहुल या पंत में से इस खिलाडी को होना चाहिए भारत का विकेटकीपर

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा ने बताया है किसे भारतीय टीम का अब नियमित विकेटकीपर होना चाहिए| 



स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट कनेक्टेड शो में ब्रयान लारा ने ऋषभ पंत को भारत के विकेटकीपिंग की नंबर-1 चॉइस बताया है. लारा का मानना है कि जिस तरह ऋषभ पंत आईपीएल में जिम्मेदारी के साथ दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं, उसे देखते हुए ऋषभ पंत को ही भारतीय टीम में विकेटकीपिंग का नंबर-1 दावेदार होना चाहिए.

ब्रायन लारा का मानना है कि केएल राहुल एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज है, इसलिए उन्हें सिर्फ अपनी बल्लेबाजी में ध्यान देना चाहिए और बड़े-बड़े स्कोर बनाने चाहिए.

स्टइंडीज के पूर्व दिग्गज कप्तान ब्रायन लारा ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, “सबसे पहले मैं यह कहना चाहूंगा कि जब विकेटकीपिंग की बात आती है तो केएल राहुल पर विकेटकीपिंग का भार नहीं डालना चाहिए. वह बेहतरीन बल्लेबाज हैं और मुझे लगता है कि उसे बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और बड़े स्कोर बनाने चाहिए.”

ब्रायन लारा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “ऋषभ पंत को एक साल पहले तक मैं धोनी की जगह के लिए ना कहता था, लेकिन मुझे लगता है कि एक बल्लेबाज के रूप में उसने अपनी जिम्मेदारी समझी हैं. वह दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से जिस तरह से खेल रहा है उसे देखकर लगता है कि वह अपनी जिम्मेदारी समझता है. वह रन बनाना चाहता है, पारी संवारना चाहता है. अगर वह ऐसा करना जारी रखता है तो वह भारत का नंबर-1 विकेटकीपर चॉइस होना चाहिए.”


No comments