Breaking News

अगर मैं गलत साबित हुई तो अवॉर्ड लौटा दूंगी: कंगना रनौत

 रिया चक्रवर्ती की रिहाई, एम्स की जांच टीम की रिपोर्ट और सीबीआई की कथित रिपोर्ट सामने आने के बाद कई बॉलीवुड एक्टर्स एक-दूसरे पर हमलावर हो गए हैं। तनु वेड्स मनु में कंगना के साथ काम कर चुकीं स्वरा ने उन पर तंज कसा था। जिसके बाद कंगना ने स्वरा के उन्हीं ट्वीट्स पर प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने कहा है – यदि मैंने एक भी गलत आरोप लगाया है, तो मैं अपने सभी पुरस्कार लौटा दूंगी, यह एक क्षत्रिय का वचन है।

ये है मेरा इंटर्व्यू अगर याददाश्त कमज़ोर हो तो फिर से देखें, अगर मैंने एक भी झूठा या ग़लत आरोप लगाया हो, तों मैं अपने सारे अवार्डस वापिस कर दूँगी, ये एक क्षत्रिय का वचन है, मैं राम भक्त हूँ, प्राण जाए पर वचन ना जाए, जय श्री राम

कंगना ने अपने इंटरव्यू को शेयर करते हुए लिखा है- यह मेरा इंटरव्यू है, अगर आपकी याददाश्त कमजोर है तो इसे फिर से देखें। यदि मैंने एक भी गलत आरोप लगाया है, तो मैं अपने सभी पुरस्कार लौटा दूंगी, यह एक क्षत्रिय का वचन है। मैं भगवान राम की भक्त हूं। प्राण जाए पर वचन न जाए। जय श्री राम।

No comments