Breaking News

सपना चौधरी की सीक्रेट वेडिंग और मां बनने की खबर सुन चौंके फैन्स, जानिए सच्चाई

 हरियाणवी डांसर और बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट सपना चौधरी मां बन गई हैं। शनिवार रात रोहतक के एक अस्पताल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। इस बात को सुनकर उनके फैन्स खुश तो हैं लेकिन सबके मन में ये सवाल भी है कि उन्होंने शादी कब की और इस बात को क्यों छुपाया?



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपना ने अपनी शादी को सीक्रेट इसलिए रखा क्योंकि उनके पति वीर साहू के परिवार में किसी की मौत हो गई थी। इस वजह से दोनों हाई प्रोफाइल वेडिंग नहीं बल्कि सिंपल वेडिंग चाहते थे। दोनों की शादी इसी साल जनवरी में हुई थी।

कौन हैं सपना के पति?

सपना के पति का नाम वीर साहू है जो कि एक आर्टिस्ट हैं। वह सिंगर, कंपोजर, राइटर, प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। वीर को खलनायक (2018), रसूक आला जाट (2017), यार लैंडलॉर्ड (2017) और थड्डी- बड्डी (2016) जैसी हरियाणवी फिल्मों के लिए जाना जाता है।


विवादों में फंस चुकीं सपना

सपना की छवि हमेशा विवादित डांसर की रही है। 2016 में वह तब विवादों में आई थीं जब उन्होंने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। जहर खाने के बाद सपना को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां कई दिनों तक मौत से जूझने के बाद वह जिंदगी की जंग जीत गई थीं।



No comments