Breaking News

दिल्ली कैपिटल के लिए बुरी खबर, ये स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

दोस्तों हम आपको बता दें की दिल्ली कैपिटल टीम के बेहतरीन स्पिनर अमित मिश्रा चोटिल हो चुके हैं और अब वो आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। दरअसल शनिवार को शारजहां में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जो मैच खेला गया था उसमें अमित मिश्रा की उंगली में चोट आ गई है जिसकी वजह से दिल्ली टीम के अधिकारियों ने अमित मिश्रा की उंगली को चेक करके बताया कि उनकी रिपोर्ट बहुत ज्यादा चिंताजनक है इस वजह से उन्हें आईपीएल से बाहर होना पड़ेगा।



  • दिल्ली टीम के अधिकारियों ने बताया कि अमित मिश्रा अच्छी बॉलिंग करते हैं और शारजाह की छोटी बाउंड्री पर तब अच्छा प्रदर्शन किया जब उनकी टीम के सभी बॉलर नाकाम हो रहे थे। इस वक्त उनकी उंगली में चोट की रिपोर्ट को देखकर अधिकारियों ने कहा कि ऐसे समय में अमित मिश्रा से बोलिंग ना कराई जाए, नहीं तो इसका परिणाम बहुत ज्यादा घातक हो सकता है। अमित मिश्रा क्रिकेट के ग्राउंड पर एक अनुभवी खिलाड़ी हैं जो अपने प्रत्येक मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

  • दोस्तों शनिवार को खेला गया मैच इसमें नीतीश राणा बल्लेबाजी कर रहे थे जब नितीश राणा शॉट को ऊपर उठाकर मारने की कोशिश की तब अमित मिश्रा ने उसके शॉट को पकडने की कोशिश की इसी प्रयास में उनकी उंगली में चोट आ गई। लेकिन इसके बाद उन्होंने गिल को आउट कर दिया था परंतु दुर्भाग्य से फिर इसके बाद अमित मिश्रा ने कोई बॉलिंग नहीं की और मैदान से बाहर चले गए।

  • एक इंटरव्यू में श्रेयस अय्यर से पूछा गया तब श्रेयस अय्यर ने उनकी अनुपस्थिति को अपने लफ्जों में कुछ इस तरह से बयां किया। उन्होंने बताया कि हमें उनकी अनुपस्थिति साफ-साफ महसूस हो रही है।

No comments