Breaking News

रोज सुबह खाएं भीगे हुए चने, फायदे जानकर होगी ख़ुशी

सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाना आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। अगर आप नाश्ते से पहले खाली पेट भीगे हुए चने खाते हैं तो आप स्वस्थ तो रहेंगे ही साथ ही फिट, चुस्त और तंदरुस्त भी रहेंग। अगर आप रोजाना एक मुट्ठी चने का सेवन करते हैं तो शरीर से जुड़ी जितनी भी छोटी-बड़ी बीमारी है हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। 



 ब्लड शुगर- ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए भीगा हुआ चना खाना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। फाइबर व प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण चना इस बीमारी के खतरे को रोकता है।

यह हमारे स्वास्थ्य के लिए अलग-अलग प्रकार से लाभदायक हैं। भीगा हुआ चना प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, फैट्स, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, विटामिन्स का अच्छा स्त्रोत होता है। सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने से दिमाग तेज और खून भी साफ हो सकता है, जिससे चेहरे पर भी निखार आता है। 

पेट की समस्याएं ज्यादातर बीमारी की जड़ होती हैं। ऐसे में पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए भीगे हुए चने खाना फायदेमंद हो सकते हैं। भीगे हुए चने में नमक, अदरक मिलाकर खा सकते हैं। 

हृदय- हृदय के लिए भी चना खाने के फायदे बहुत हैं। चना पोटैशियम, फाइबर और विटामिन-सी व बी6 जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जो हृदय रोग का एक मुख्य कारण है। एक अध्ययन के अनुसार चने में मौजूद घुलनशील फाइबर और पोटैशियम हृदय रोग को रोकने में मदद कर सकते हैं।

No comments