Breaking News

व्हाट्सएप पर की गयी इस एक गलती से आपका बैंक एकाउंट हो जाएगा खाली, रहे सावधान

 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने आपने ग्राहकों को व्हाट्सएप फ्रॉड के लिए सावधान किया हैं । SBI ने कहा कि,साइबर क्रिमिनल अब फर्जी व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिये निशाना बना रहे हैं । उनके बैंक एकाउंट कर रहे हैं खाली ।



SBI के अनुसार व्हाट्सएप पर एक छोटी सी भूल आपका बैंक एकाउंट खाली कर सकती हैं । साइबर क्रिमिनल व्हाट्सएप कॉल या फेक मैसेज करके आपका बैंक एकाउंट खाली कर देंगे ।

SBI ने कहा हैं की वह अपने ग्राहकों को फोन करके किसी भी तरह की जानकारी नहीं मांगती हैं ऐसे में व्हाट्सएप कॉल या मैसेज या ईमेल के द्वारा कोई जानकारी नहीं मांगी जाती हैं । इसलिए सावधान हो जाइए आपको ठगा जा रहा हैं ।


एक छोटी सी भूल और बड़ा नुकसान । बैंक ने कहा हैं कि साइबर ठग आपकी एक भूल की राह देखे बैठे हैं । इसलिए बनावटी कॉल और फेक मैसेज पर बिल्कुल विश्वास ना करे ।साइबर क्रिमिनल ग्राहक को लॉटरी जितने का बहाना देता हैं और चीट करने का प्रयास करता हैं । लोगों किसी एप्प को डाऊनलोड करने कहते या उनके खाते की जानकारी मांगी जाती हैं जैसे आप उन्हें जानकारी देते हैं कि तुरंत आपका एकाउंट खाली हो जाता हैं 



SBI ने कहा हैं कि अगर लॉटरी या कोई इनाम जितने के नाम पर एकाउंट संबंधित जानकारी मांगने वाले मैसेज हमेशा नकली होते हैं । इसलिए ऐसी किसी भी बात पर ध्यान ना दे।

भारतीय स्टेट बैंक ने ट्वीट करके बताया था कि ? बैंक के ग्राहकों फेक ईमेल आ रहे हैं । इस ईमेल की स्टाइल ऐसी हैं जैसी असली ईमेल की होती हैं । जिससे लोगो को फसाया जा सके इसलिए इस तरह के ईमेल पर क्लिक ना करे । बैंक ने यह भी कहा कि ? बैंक की और से कभी ऐसे ईमेल नहीं भेजे जाते हैं ।


No comments