Breaking News

मात्र 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ 6GB रैम वाला बेहतरीन स्मार्टफोन

Infinix Hot 10 का डिजायन प्रीमियम नज़र आता है. इसका रियरलुक ज्यादा आकर्षित करता है क्योंकि यहां पर क्वॉड कैमरा सेटअप दिया है. इस फोन में 1640 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की बड़ी एचडी+ टीएफटी एलसीडी डिसप्ले लगी है जोकि काफी रिच और ब्राइट है. डिस्प्ले बड़ी होने की वजह से इस पर वीडियो गेम्स और मूवी देखने में मज़ा आएगा. डिस्प्ले पंचहोल स्टाइल में है. इस फोन को स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.5 फीसदी है.



परफॉरमेंस

बेहतर परफॉरमेंस के लिए नए Infinix Hot 10 में ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो G70 प्रोसेसर दिया है जिसके साथ 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. फोन मैमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है. फोन में लगा प्रोसेसर दमदार प्रोसेसर है, गेमिंग के दौरान इस फोन में कोई दिक्कत नहीं होगी. फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित XOS 7.0 दिया गया है. पावर के लिए इस फोन में 5,200 mAh की बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. खास बात यह है कि यह बैटरी पावर मैराथन टेक्नोलॉजी से लैस है जिसकी मदद से बैटरी लाइफ 25 फीसदी तक बढ़ाती है.

कैमरा- फोटोग्राफी और वीडियो के लिए नए Infinix Hot 10 के रियर में एलईडी फ्लैश लाइट के साथ क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया है. जिनमें प्राइम कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, वहीं दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के और तीसरा लेंस AI लेंस है. इसके अलावा इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है. इस फोन के सभी कैमरे हर तरह की रोशिनी में बढ़िया रिजल्ट देने में मदद करेंगे.

कनेक्टिविटी

इस फोन में डुअल सिम की भी सुविधा मिलती है. यह फोन 4G वोएलटीई को सपोर्ट करता है. इतना ही नहीं इसमें 3.5mm हेडफोन, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर, और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं.

कीमत- Infinix Hot 10 को 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ उतारा गया है और इसकी कीमत सिर्फ 9,999 रुपये रखी है जोकि इसका एक प्लस पॉइंट है. इस फोन की बिक्री 16 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी.

No comments