मात्र 4000 रपये में मिलेगा Jio 5G फोन Made in india
Reliance Jio द्वारा एंडरॉयड 5G फोन को पेश किए जाने की घोषणा के बाद से यूजर्स को बेसब्री से इस फोन का इंतजार है। यूजर्स ही नहीं बल्कि अन्य मोबाइल ब्रांड्स भी जियो की प्लानिंग पर नज़र बनाए हुए हैं। हालांकि, Google के साथ मिलकर 5जी फोन लाने वाली रिलायंस जियो ने ऑफिशियल तौर पर हैंडसेट के बारे में अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन, कुछ समय पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि रिलांयस इस साल दिसंबर में नए जियो स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। वहीं, रिलायंस का मॉडल नंबर RC545L वाला फोन गूगल प्ले कंसोल पर स्पॉट किया गया है।
Orbic स्मार्टफोन सीरीज
लिस्टिंग में सामने आया फोन रिलायंस ऑर्बिक स्मार्टफोन सीरीज के तहत पेश किया जा सकता है, जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनी एक बार फिर से Orbic स्मार्टफोन सीरीज को वापस लाने की तैयारी में है। पिछले कुछ दिनों में कई ऑर्बिक स्मार्टफोन्स को सर्टिफिकेशन्स भी मिले हैं। इस लिस्टिंग को टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने स्पॉट किया है।
गूगल प्ले कंसोल पर फोन का फ्रंट लुक भी दिखाया गया है। इस तस्वीर के अनुसार फोन में टॉप और बॉटम में मोटे बेजल्स होंगे। हालांकि, फोन के रियर का लुक फिलहाल सामने नहीं आया है। इसके अलावा लिस्टिंग के अनुसार डिवाइस 18:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ एचडी+ डिसप्ले से लैस होगा। इसे भी पढ़ें
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
लिस्टिंग के अनुसार यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन QM215 मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस होगा इसके अलावा डिवाइस आउट-ऑफ-द बॉक्स ऐंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) वाला हो सकता है। वहीं, यह फोन एड्रीनो 306 जीपीयू से लैस होगा।
कीमत
कीमत की बात करें तो हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि यह फोन एक एंट्री लेवल हैंडसेट होगा। इस फोन की कीमत 54 डॉलर यानी करीब 4000 रुपए के आसपास होगी।

No comments