Breaking News

Lenovo ने मार्किट में उतारे अपने 5 नए लैपटॉप

Lenovo ने Yoga एडिशन लाइनअप के पांच नए लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं, जिसमें Lenovo Yoga Slim 7i (13-inch), the Lenovo Yoga Slim 7i Pro (14-inch), 2 इन 1 Lenovo Yoga 7i, Lenovo Yoga Slim 7 Pro और Lenovo Yoga 6 शामिल हैं। यह पांचों ही लैपटॉप नेक्स्ट जनरेशन Intel CPUs (संभवतः 11th जनरेशन के इंटेल टाइगर लेक प्रोसेसर) और AMD Ryzen 4000 सीरीज़ मोबाइल प्रोसेसर से लैस हैं। 
Lenovo Yoga 5G Price (19 Aug 2020) Specification & Reviews ...
इसमें लेनोवो स्मार्ट असिस्ट, सुपर रिजॉल्यूशन, वाई-फाई 6 जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। यह सभी अलग-अलग स्क्रीन साइज़ के साथ आते हैं, जिसमें कई कॉन्फिग्रेशन दिए गए हैं। इसके अलावा इनमें से कुछ लैपटॉप मल्टीपल कलर ऑप्शन के साथ आते हैं।
Lenovo Yoga Slim 7i, Yoga Slim 7i Pro, Yoga Slim 7 Pro, Yoga 7i, Yoga 6: Price
Lenovo Yoga Slim 7i में 13 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत EUR 999 (लगभग 89,200 रुपये) है, जो कि लाइट सिल्वर और आइरन ग्रे वेरिएंट में आता है। 14 इंच के Lenovo Yoga Slim 7i Pro की शुरुआती कीमत EUR 899 (लगभग 80,300 रुपये) है। 
5 new Lenovo Yoga 7 series laptops launching in the coming months ...
इन दोनों ही लैपटॉप की सेल नवंबर से शुरू की जाएगी। 14 इंच के Lenovo Yoga Slim 7 Pro की शुरुआती कीमत EUR 799 (लगभग 71,400) है और इसकी सेल इस महीने से ही शुरू कर दी जाएगी। 14 इंच के Lenovo Yoga 7i की कीमत EUR 999 (लगभग 89,200 रुपये) है, जबकि 15.6 इंच मॉडल की शुरुआती कीमत EUR 1,099 (लगभग 98,100 रुपये) है। 
यह दोनों ही वेरिएंट ग्रे और डार्क मॉस रंगों के विकल्प में आते हैं, जिसकी सेल नवंबर में शुरू होगी। सबसे अंत में 13.3 इंच Lenovo Yoga 6 की कीमत EUR 899 (लगभग 80,300 रुपये) है, जिसकी सेल अक्टूबर में शुरू होगी।

No comments