MS धोनी, रोहित और विराट कोहली आईपीएल में लेते है कितनी फीस, कितनी होती है कमाई जानिए
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। शुक्रवार को हुई बीसीसीआई की बैठक में इसके आयोजन पर चर्चा हुई। अब कहा जा रहा है कि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का आयोजन देश से बाहर होगा। आईपीएल की नीलामी में खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई थी।

फटाफट फॉर्मेट के इस खेल में कप्तानों पर टीम का बड़ा दारोमदार रहता है। महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे कप्तानों को फ्रेंचाइजी एक सीजन के लिए कितने रुपये का भुगतान करती हैं, ये कभी खुलकर सामने नहीं आया है, लेकिन आइए आपको बताते हैं कि आईपीएल के सभी टीम के कप्तानों को एक सीजन के लिए कितने रुपये मिलते हैं।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। रोहित ने अपने नेतृत्व में मुंबई इंडियंस को चार बार चैंपियन बनाया है। रोहित को मुंबई इंडियंस का कप्तान आईपीएल के छठे सीजन (2013) में बनाया गया था और इसी सत्र में मुंबई ने पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी। इस सीजन के लिए रोहित को मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी 15 करोड़ रुपये का भुगतान कर रही है।
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले सीजन से ही चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाल रहे हैं। चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। आईपीएल के अगले सीजन के लिए धोनी को सीएसके की फ्रेंचाइजी की ओर से 15 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।
No comments