Breaking News

ICC अंपायर अनिल चौधरी पेड़ पर चढ़कर फोन करने को मजबूर, जानिए वजह

भारत के शीर्ष क्रिकेट अंपायरों में शामिल चौधरी कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के दिनों में अपने गांव में रहने के लिए मजबूर हैं, जहां खराब नेटवर्क के कारण उनको खुले खेतों में भी ‘गुगली’ और ‘बाउंसर’ से सामना करना पड़ रहा है |
कोरोना के खौफ सेे नहीं बल्कि इस वजह ...

कुछ दिन पहले अनिल चौधरी को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैचों में अंपायरिंग करनी थी, लेकिन सीरीज बीच में ही रोक दिए जाने के कारण वह 16 मार्च को उत्तर प्रदेश के शामली जिले में स्थित अपने गांव डांगरोल आ गए थे |लॉक डाउन का पालन कर रहे अनिल ने एक न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए यह बाते बताई हैं |
ICC Umpire Anil Chaudhary is forced to call tree - पेड़ पर ...
उन्होंने यह भी कहा, ‘गांव में नेटवर्क बहुत बड़ा मसला है, हम किसी से बात तक नहीं कर सकते और ना नेट का इस्तेमाल ही कर सकते हैं इसके लिए उन्हें गांव से बाहर या किसी खास छत या पेड़ पर जाना होता है, वहां भी हमेशा नेटवर्क नहीं रहता |
जनाब चौधरी साहब आप जेसे लोग तो कभी कभी ही जाते हैं गाँव,उनसे पूछिए जो वही रहते हैं और उनका जीवन भी वहीँ गुज़र जाता है,उनको जून की दोपहर और दिसम्बर की रात भी वही गुजारनी होती है | जो आपने बर्दाश्त किया वो तो कुछ भी नहीं है सर,लगे हाथ गाँव वालो का कुछ दर्द भी देख लीजिये उन्हें क्या मिलता है क्या नहीं,वह आपसे कम से कम नेटवर्क की शिकायत तो नहीं करेंगे |

फोन करने के लिये पेड़ों पर चढ़ रहा है ...
अनिल चौधरी का यह अंदाज़ पुरे देश भर में वायरल हो रहा है, जहाँ उनके गाँव में नेटवर्क प्रॉब्लम है और उसके लिए वो पेड़ तक पर चढ़ गए दोस्तों इससे हमें यह पता लगता है की आदमी चाहे कितना भी बड़ा हो जाये लेकिन वो लेकिन वो अपना अन्दाज कभी नही भूलता है|

No comments